24वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रंगिया संदीक्षा परिवार द्वारा हरियाली तीज का भव्य आयोजन

Telegram

24वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रंगिया संदीक्षा परिवार द्वारा हरियाली तीज का भव्य आयोजन

रंगिया, दिनांक-21.07.25

 

24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, रंगिया संदीक्षा परिवार की अध्यक्षा श्रीमती संजना गुप्ता, महोदया की गरिमामयी उपस्थिति में बटालियन की संपूर्ण संदीक्षा परिवार द्वारा हरियाली तीज का पर्व पारंपरिक उल्लास, सांस्कृतिक गरिमा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और पारिवारिक एकता के प्रतीक रूप में अत्यंत सराहनीय रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती संजना गुप्ता, अध्यक्षा, संदीक्षा परिवार द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां पार्वती की पूजा-अर्चना से हुई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर हरियाली तीज से जुड़ी लोककलाओं की अनुपम प्रस्तुतियाँ दीं। झूला सज्जा, मेहंदी प्रतियोगिता, लोकगीत एवं नृत्य जैसे कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

संदीक्षा परिवार की अध्यक्षा श्रीमती संजना गुप्ता, महोदया ने अपने संबोधन में बताये की सावन के दौरान सृष्टि में बदलाव की प्रक्रिया होती है, इसके अलावा भगवान शिव और माता पार्वती प्रकृति के काफी करीब होते हैं, साथ ही इन्हें पृथ्वी का रंग बहुत प्रिय है, इसलिए इस व्रत में हरे रंग की प्रमुखता होती है। इस दिन सोलह श्रृंगार के बाद महिलाएं भगवान शिव शंकर और पार्वती जी का पूजन करती हैं और कथा सुनती हैं।

 

संदीक्षा परिवार की सदस्यों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन ने सभी को एकजुट होकर भारतीय लोक संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

 

इस अवसर पर श्रीमती संजना गुप्ता, अध्यक्षा, संदीक्षा परिवार के कर कमलो द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले संदीक्षा परिवार के प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढाया साथ ही उन्हे शुभकामनाएं दी ।

कार्यक्रम का समापन पारंपरिक प्रसाद एवं सामूहिक नृत्य के साथ हुआ।

  • Related Posts

    • Current
    • September 14, 2025
    • 5 views
    • 1 minute Read
    অখিল গগৈৰ কঠোৰ মন্তব্য : “গৌৰৱ গগৈয়ে আমেৰিকাৰ ষ্টাইল ইয়াত উলিয়ালে নহব নহয়”

    Telegram

    TelegramTweetঅখিল গগৈৰ কঠোৰ মন্তব্য : “গৌৰৱ গগৈয়ে আমেৰিকাৰ ষ্টাইল ইয়াত উলিয়ালে নহব নহয়”   শিৱসাগৰৰ বিধায়ক তথা ৰাইজৰ দলৰ সভাপতি অখিল গগৈয়ে আজিৰ দিনটোত কংগ্ৰেছ সভাপতি গৌৰৱ গগৈক লক্ষ্য কৰি…

    • Current
    • September 13, 2025
    • 6 views
    • 1 minute Read
    সুধাকণ্ঠৰ গীত সুঁৱৰি মন্তব্য প্ৰধানমন্ত্ৰী নৰেন্দ্ৰ মোদীৰ

    Telegram

    TelegramTweetসুধাকণ্ঠৰ গীত সুঁৱৰি মন্তব্য প্ৰধানমন্ত্ৰী নৰেন্দ্ৰ মোদীৰ   ভাৰতৰ প্ৰধানমন্ত্ৰী নৰেন্দ্ৰ মোদীয়ে আজি নিজৰ বক্তব্যত অসমৰ সুধাকণ্ঠ ড° ভূপেন হাজৰিকাক সোঁৱৰিলে। বক্তৃতাৰ সময়ত প্ৰধানমন্ত্ৰীগৰাকীয়ে ভূপেন হাজৰিকাৰ কালজয়ী গীত *“অগ্নি যুগৰ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *