24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रंगिया ने अवैध आरा मशीन, जनरेटर सेट व लकड़ी के साथ 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार 

  • Crime
  • September 13, 2025
  • 0 Comments
Telegram

24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रंगिया ने अवैध आरा मशीन, जनरेटर सेट व लकड़ी के साथ 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार 

 

तामुलपुर, दिनांक-12.09.2025

 

24वीं बटालियन एसएसबी, रंगिया के मार्गदर्शन में, श्री ठाकरे सुमित सुखदेव, सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में एसएसबी सीमा चौकी राजागढ़ द्वारा वन विभाग तामुलपुर के साथ मिलकर भारत-भूटान सीमा पर एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान भारतीय सीमा में एक अवैध आरा मशीन, जनरेटर सेट एवं 19.5 Cft पोमा व टीक की लकड़ी के साथ 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियान के उपरांत, जब्त आरा मशीन, जनरेटर सैट व लकड़ी, के साथ गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्तियों को वन विभाग तामुलपुर को सौंप दिया गया ।

इस अभियान के दौरान, 24वीं बटालियन की सीमा चौकी राजागढ़ के सहा. उप. निरीक्षक के. जोयसना सिंह, कमल कुमार बसुमत्तारी, मुख्य आरक्षी कर्मवीर कुमार सिंह, जीवन रॉय, अप्पा रामा एस. आरक्षी मुन्ना कुमार सिंह, राहुल कुमार तथा वन विभाग तामुलपुर की ओर से द्विमालू ब्रह्मा, बोदेश्वर बोरो, रविराम बोरो, इन्द्रजीत डेका व मुहम्मद रौशन अली आदि शामिल रहे।

 

24वीं बटालियन, सशस्त्र सीमा बल, रंगिया भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा में अपने कर्तव्य के निर्वाहन हेतु निरंतर इस प्रकार के अभियान चला रही है व स्थानीय नागरिकों के सहयोग से उनके साथ निरंतर बैठक कर उन्हें सीमा क्षेत्र में होने वाली किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि या अवैध तस्करी के देखे जाने पर इसकी सूचना नजदीकी एस.एस.बी सीमा चौकी या बटालियन मुख्यालय को सूचित करने हेतु प्रोत्साहित कर रही है।

  • Related Posts

    নিশা বিভিন্ন স্থানত দিছপুৰ আৰক্ষীৰ অভিযান গুৱাহাটীৰ দিছপুৰ আৰক্ষীৰ নেতৃত্বত নিশা বিভিন্ন স্থানত এক বিশেষ অভিযান চলোৱা হয়।

    Telegram

    TelegramTweet👉 নিশা বিভিন্ন স্থানত দিছপুৰ আৰক্ষীৰ অভিযান গুৱাহাটীৰ দিছপুৰ আৰক্ষীৰ নেতৃত্বত নিশা বিভিন্ন স্থানত এক বিশেষ অভিযান চলোৱা হয়।   👉 আৰক্ষীৰ সূত্ৰে জানিব পৰা মতে, এই অভিযানত অসামাজিক কাম-কাজত…

    RPF of NFR sizedContraband Items (Ganja) worth above Rs 6.20 Lacs

    Telegram

    TelegramTweetRPF of NFR sizedContraband Items (Ganja) worth above Rs 6.20 Lacs Also apprehended 03 females & one male involved in its Smuggling   Maligaon, 10th September, 2025:   The Railway…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *