24वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रंगिया (असम) द्वारा मधुमख्खी पालन प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ

  • Current
  • February 4, 2025
  • 0 Comments
Telegram

 

24वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रंगिया (असम) द्वारा मधुमख्खी पालन प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ

(कुमारीकाटा, दिनांक-04.02.25):-

आज 24वीं वाहिनी रंगिया (असम) के मार्ग-दर्शन में श्री जसबीर सिंह, द्वितीय-कमान-अधिकारी, 24वीं वाहिनी रंगिया, असम द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम (उत्तर-पूर्व) के तहत कराये जा रहे मधुमख्खी पालन प्रशिक्षण का शुभांरभ किया गया। यह प्रशिक्षण सीमा क्षेत्र के कुमारीकाटा में स्थित “खादीग्राम उद्योग विद्यालय” के माध्यम से दिनांक 04.02.2025 से कावली सामुदायिक भवन में शुरू किया गया। मुख्य अतिथि श्री जसबीर सिहं , द्वितीय कमान अधिकारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र के किसानो को मधुमख्खी पालन की जानकारी देना हैं, जिससे वह अपने लिए रोजगार के रूप में उपयोग कर सके एवं इसे व्यवसायिक रूप भी दे सके, मधुमख्खी पालन वर्तमान में अत्यन्त लाभकारी विषय है इसकी मांग पूरे विश्व भर में दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है। इस प्रशिक्षण में कुल 30 प्रतिभागी है जिनमें पूरूष एवं महिलाएं दोनो ही समारिक रूप से भाग ले रहे है। हमारा उद्देश्य सीमा क्षेत्र के नागिरको को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसी उद्देश्य से हम लगातार इस प्रकार के प्रशिक्षण कराने का प्रयास कर रहे है । भविष्य में भी हम इसके लिए प्रयासरत रहेंगें। 24वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि हम अपने कार्यक्षेत्र के नागरिकों/छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर इस प्रकार के प्रशिक्षणों का आयोजन करते रहे, जिससे कि सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से समर्थ/सशक्त बनाया जा सके एवं हमारा देश निरतंर रूप आगे बढ़ सके। हमरा ध्येय सेवा,सुरक्षा एवं बंधुत्व है हम सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे एवं अपना हर संभव प्रयास करेंगें । इस कार्यक्रम में उपस्थित सीमावर्ती नागिरक काफी उत्साहित दिखे एवं उन्होने इस कार्यक्रम की जमकर सराहना की। इस कार्यक्रम के दौरान 24वीं वाहिनी के अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    • Current
    • June 21, 2025
    • 2 views
    • 1 minute Read
    শিলচৰত নিচা-চোৰাংচোৱাৰ বিরোধী অভিযান | ৩.০৯৫ কেজি মৰ্ফিন জব্দ

    Telegram

    TelegramTweet🔴 শিলচৰত নিচা-চোৰাংচোৱাৰ বিরোধী অভিযান | ৩.০৯৫ কেজি মৰ্ফিন জব্দ   এক বিশ্বাসযোগ্য গোপন সূত্ৰৰ ভিত্তিত কাছাৰ আৰক্ষীয়ে বিশেষ অভিযান চলাইছে শিলচৰ বাইপাছত। অভিযানৰ সময়ত শিলচৰ থানাৰ অন্তৰ্গত স্থানত মণিপুৰৰ…

    • Current
    • June 21, 2025
    • 2 views
    • 2 minutes Read
    11th International Yoga Day Celebrated in Tamulpur*

    Telegram

    TelegramTweet*11th International Yoga Day Celebrated in Tamulpur* *Tamulpur, 21 June 2025* : The 11th International Yoga Day was celebrated today at the Mahaprabhu Sri Sri Gopal and Jagannath Than Satra…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *