24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रंगिया ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान

Telegram

24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रंगिया ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान

 

कुमारीकाटा, दिनांक-14.09.2025

 

भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहें विभिन्न जागरूकता अभियानों के अतंर्गत आज श्री एच.के.गुप्ता, कमांडेंट 24वीं बटालियन एसएसबी रंगिया के मार्गदर्शन में बटालियन की सीमा चौकी, बिमलानगर द्वारा स्थानीय जनता के साथ मिलकर नशे के विरूद्ध अभियान चलाया गया, जिसमें पुरूषो के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर इस जागरूकता अभियान में भाग लिया । सीमा चौकी बिमलानगर प्रभारी एवं बल कर्मियों ने सभी स्थानीय नागरिकों को नशे से होने वाली दुष्परिणामों के विषय में बताया व इससे सतर्क रहने का भी आग्रह किया । नशा केवल हमारे स्वास्थ्य को ही हानि नही पहुँचाता हैं, अपितु हमारे परिवारिक जीवन पर भी दुष्प्रभाव डालता है। नशे के विषय में हम सभी को अपने परिवारजनों एवं संबंधियों को नशे के विरूद्ध जागरूक करना चाहिए ताकि भविष्य में वह अपने जीवन को इसके दुष्प्रभाव से बचा सकें। 24वीं बटालियन रंगिया द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमा क्षेत्र के युवाओं के समुचित विकास में सहायक विशेष प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे-कंप्यूटर कोर्स, सिलाई-बुनाई ,मशरूम कल्टीवेशन कोर्स, मधुमख्खी पालन प्रशिक्षण समय-समय पर चलाये जाते रहे हैं। इसके साथ ही 24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, रंगिया द्वारा निरतंर सामजिक चेतना अभियान जैसे- नशा मुक्त भारत, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, स्वच्छ भारत अभियान, एक भारत श्रेष्ठ भारत, भारत के वीर इत्यादि सीमाक्षेत्र के नागरिकों के साथ मिलकर चलाये जा रहे हैं एवं भविष्य में भी चलाये जाते रहेंगें ।

  • Related Posts

    • Current
    • June 16, 2025
    • 2 views
    • 1 minute Read
    আজি দিনৰ ১১ বজাত চি এম ভিজিলেন্সত হাজিৰ হ’ব লাগিব সাংসদ অজিত কুমাৰ ভূঞা 🕚⚖️

    Telegram

    TelegramTweetআজি দিনৰ ১১ বজাত চি এম ভিজিলেন্সত হাজিৰ হ’ব লাগিব সাংসদ অজিত কুমাৰ ভূঞা 🕚⚖️   আজি অত্যন্ত গুৰুত্বপূর্ণ ঘটনা — অসমৰ ৰাজনৈতিক ক্ষেত্ৰত এক তাৎপৰ্যপূৰ্ণ পৰিৱর্তনৰ সম্ভাৱনা। অসমৰ সাংসদ…

    • Current
    • June 16, 2025
    • 2 views
    • 1 minute Read
    DIGIPIN কি? ইয়াৰ জৰিয়তে আপুনি কিদৰে লাভান্বিত হ’ব? 💻📱

    Telegram

    TelegramTweetDIGIPIN কি? ইয়াৰ জৰিয়তে আপুনি কিদৰে লাভান্বিত হ’ব? 💻📱   ডিজিটেল ভাৰতৰ দিশে আগবাঢ়ি থকা এই যুগত DIGIPIN হৈছে এক নতুন পদক্ষেপ, যাৰ জৰিয়তে সাধাৰণ ৰাইজে বিভিন্ন চৰকাৰী সেৱা অধিক…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *