24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रंगिया ने जब्त की अवैध लकड़ी व आरा मशीन

Telegram

24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रंगिया ने जब्त की अवैध लकड़ी व आरा मशीन

(कुमारीकाटा, दिनांक-22.07.2025)

 

24वीं बटालियन एसएसबी, रंगिया की कंपनी गाइडन चौक के प्रभारी श्री सैयद अफसर, सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में एसएसबी तथा वन विभाग कुमारीकाटा के साथ भारत-भूटान सीमा पर एक संयुक्त अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान भारतीय सीमा में एक अवैध आरा मशीन, व 92 Cft लकड़ी को जब्त किया गया । उक्त अभियान के उपरांत, जब्त किये गये समान को वन विभाग कुमारीकाटा को सौंप दिया गया ।

इस अभियान के दौरान 24वीं बटालियन की समवाय गाइडन चौक के सहायक उपनिरीक्षक बाबुल शर्मा, चंद्रा कांत मुशाहारी, मुख्य आरक्षी रंवीद्र कुमार नायक, मिथुन दास, समान्य आरक्षी बल राम, सुफल सरकार, राहुल यादव तथा वन विभाग की और से श्री सेम बासुमतरी (फोरेस्टर), श्री राजेन छेत्री (फोरेस्टर), श्री हिरेन बासुमतारी, श्री मनोज ब्रह्मा आदि शामिल थे । 24वीं बटालियन, सशस्त्र सीमा बल, रंगिया भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा में अपने कर्तव्य के निर्वाहन हेतु निरंतर इस प्रकार के अभियान चला रही है व स्थानीय नागरिकों के सहयोग से उनके साथ निरंतर बैठक कर उन्हें सीमा क्षेत्र में होने वाली किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि या अवैध तस्करी के देखे जाने पर इसकी सूचना नजदीकी एस.एस.बी सीमा चौकी या बटालियन मुख्यालय को सूचित करने हेतु प्रोत्साहित कर रही है।

  • Related Posts

    • Current
    • September 14, 2025
    • 4 views
    • 1 minute Read
    অখিল গগৈৰ কঠোৰ মন্তব্য : “গৌৰৱ গগৈয়ে আমেৰিকাৰ ষ্টাইল ইয়াত উলিয়ালে নহব নহয়”

    Telegram

    TelegramTweetঅখিল গগৈৰ কঠোৰ মন্তব্য : “গৌৰৱ গগৈয়ে আমেৰিকাৰ ষ্টাইল ইয়াত উলিয়ালে নহব নহয়”   শিৱসাগৰৰ বিধায়ক তথা ৰাইজৰ দলৰ সভাপতি অখিল গগৈয়ে আজিৰ দিনটোত কংগ্ৰেছ সভাপতি গৌৰৱ গগৈক লক্ষ্য কৰি…

    • Current
    • September 13, 2025
    • 6 views
    • 1 minute Read
    সুধাকণ্ঠৰ গীত সুঁৱৰি মন্তব্য প্ৰধানমন্ত্ৰী নৰেন্দ্ৰ মোদীৰ

    Telegram

    TelegramTweetসুধাকণ্ঠৰ গীত সুঁৱৰি মন্তব্য প্ৰধানমন্ত্ৰী নৰেন্দ্ৰ মোদীৰ   ভাৰতৰ প্ৰধানমন্ত্ৰী নৰেন্দ্ৰ মোদীয়ে আজি নিজৰ বক্তব্যত অসমৰ সুধাকণ্ঠ ড° ভূপেন হাজৰিকাক সোঁৱৰিলে। বক্তৃতাৰ সময়ত প্ৰধানমন্ত্ৰীগৰাকীয়ে ভূপেন হাজৰিকাৰ কালজয়ী গীত *“অগ্নি যুগৰ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *