असम विधानसभा उपचुनाव: नए विधायकों ने लिया शपथ, सामगुरी से जीते बीजेपी के डिप्लो रंजन शर्मा ने विकास पर दिया जोर

Telegram

असम विधानसभा उपचुनाव: नए विधायकों ने लिया शपथ, सामगुरी से जीते बीजेपी के डिप्लो रंजन शर्मा ने विकास पर दिया जोर

 

आज असम विधानसभा में हाल ही में हुए उपचुनाव में जीतने वाले सभी विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। पांच सीटों पर हुए इस चुनाव में सभी विजयी उम्मीदवारों ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की शपथ ली।

 

सामगुरी विधानसभा सीट, जो असम के सबसे बड़े अल्पसंख्यक क्षेत्रों में से एक है, से भारतीय जनता पार्टी के डिप्लो रंजन शर्मा ने जीत दर्ज की। शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

 

डिप्लो रंजन शर्मा ने कहा, “मैं ऐसे दल से जुड़ा हूं, जो ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर काम करता है। यही कारण है कि सामगुरी विधानसभा के लोगों ने मुझ पर विश्वास जताया और मुझे भारी बहुमत से जीत दिलाई।”

 

उन्होंने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि उनका सबसे पहला फोकस शिक्षा और आधारभूत ढांचे पर रहेगा। शर्मा ने कहा, “मेरे इलाके में कई सड़कों की हालत खराब है, इसलिए रोड कंस्ट्रक्शन को प्राथमिकता देना होगा। साथ ही, एजुकेशन सेक्टर को मजबूत करने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।”

 

डिप्लो रंजन शर्मा की इस जीत को बीजेपी के लिए बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि सामगुरी जैसे अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार की जीत कई मायनों में महत्वपूर्ण है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में उनके नेतृत्व में यह क्षेत्र कितना विकसित होता है।

 

इस समारोह में असम के मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया, जो राज्य में विकास और स्थिरता को प्राथमिकता देने पर जोरदे रहे हैं।

 

  • Related Posts

    ৰাজনীতি কৰিলে মোৰ দৰে কৰিব লাগে: হিমন্ত বিশ্ব শৰ্মাৰ গুৰুত্বপূৰ্ণ মন্তব্য

    Telegram

    TelegramTweetৰাজনীতি কৰিলে মোৰ দৰে কৰিব লাগে: হিমন্ত বিশ্ব শৰ্মাৰ গুৰুত্বপূৰ্ণ মন্তব্য   অসমৰ মুখ্যমন্ত্ৰী হিমন্ত বিশ্ব শৰ্মা সদায়েই তেওঁৰ স্পষ্টবাদিতা আৰু আত্মবিশ্বাসী বক্তব্যৰ বাবে চর্চালৈ আহে। বৰ্তমান সময়ত তেওঁৰ এটা…

    गुवाहाटी: असम में निवेशक जागरूकता और निवेशक संरक्षण को मजबूत करना

    Telegram

    TelegramTweetगुवाहाटी: असम में निवेशक जागरूकता और निवेशक संरक्षण को मजबूत करना   गुवाहाटी, 5 फरवरी, 2025 प्रतिभूति बाजार में निवेशकों के हितों की रक्षा और निवेशकों की जागरूकता को बढ़ावा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *