24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रंगिया ने अवैध लकड़ी के साथ एक पिक-अप वाहन एवं 04 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

  • Crime
  • September 10, 2025
  • 0 Comments
Telegram

24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रंगिया ने अवैध लकड़ी के साथ एक पिक-अप वाहन एवं 04 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

कुमारीकाटा, दिनांक-10.09.2025

 

24वीं बटालियन एसएसबी, रंगिया के मार्गदर्शन में, श्री सैयद अफसर, सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में एसएसबी सीमा चौकी गाईडन चौक द्वारा वन विभाग कुमारीकाटा के साथ मिलकर भारत-भूटान सीमा पर एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान भारतीय सीमा में 33.495 Cft अवैध गमारी व टीक की लकड़ी, 01 लकड़ी कटर मशीन (chainsaw) एवं एक पिक-अप वाहन के साथ 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियान के उपरांत, जब्त लकड़ी, कटर मशीन (chainsaw) एवं पिक-अप वाहन के साथ गिरफ्तार किये गये चारों व्यक्तियों को वन विभाग कुमारीकाटा को सौंप दिया गया ।                          इस अभियान के दौरान,24वीं बटालियन की सीमा चौकी गाईडन चौक के निरीक्षक गुनिन्द्रा दास, सहायक उपनिरीक्षक कृष्णा बहादुर क्षेत्री, आरक्षी सुफल सरकार, प्रदीप कुमार, धर्मेन्द्र कुमार यादव, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार तथा वन विभाग कुमारीकाटा की ओर से संसुमा बोरो, राजेन क्षेत्री व मितिंगा रामचिअरी आदि शामिल रहे।

    24वीं बटालियन, सशस्त्र सीमा बल, रंगिया भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा में अपने कर्तव्य के निर्वाहन हेतु निरंतर इस प्रकार के अभियान चला रही है व स्थानीय नागरिकों के सहयोग से उनके साथ निरंतर बैठक कर उन्हें सीमा क्षेत्र में होने वाली किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि या अवैध तस्करी के देखे जाने पर इसकी सूचना नजदीकी एस.एस.बी सीमा चौकी या बटालियन मुख्यालय को सूचित करने हेतु प्रोत्साहित कर रही है।

  • Related Posts

    RPF of NFR sizedContraband Items (Ganja) worth above Rs 6.20 Lacs

    Telegram

    TelegramTweetRPF of NFR sizedContraband Items (Ganja) worth above Rs 6.20 Lacs Also apprehended 03 females & one male involved in its Smuggling   Maligaon, 10th September, 2025:   The Railway…

    • Crime
    • September 9, 2025
    • 4 views
    • 1 minute Read
    অৰুণাচল প্ৰদেশত NSCN (IM) ৰ মেজৰ ফুলেশ্বৰ গগৈ আত্মসমৰ্পণ

    Telegram

    TelegramTweetঅৰুণাচল প্ৰদেশত NSCN (IM) ৰ মেজৰ ফুলেশ্বৰ গগৈ আত্মসমৰ্পণ   অৰুণাচল প্ৰদেশৰ লংডিং জিলাত সোমবাৰে নিশা NSCN (IM) ৰ মেজৰ ফুলেশ্বৰ গগৈ ওৰফে নং এছ টাংচা (৩০)য়ে অস্ত্ৰ-হস্ত্ৰসহ আত্মসমৰ্পণ কৰিছে।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *