24वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रंगिया ने जब्त की अवैध लकड़ी*

Telegram

*24वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रंगिया ने जब्त की अवैध लकड़ी*

(कुमारीकाटा, दिनांक-10.06.25):

वाहिनी की आसूचना के आधार पर, 24वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रंगिया (असम) की सीमा चौकी बिमलानगर द्वारा दिनांक 09.06.2025 को वन विभाग कुमारीकाटा के साथ मिलकर भारत-भूटान सीमा पर एक संयुक्त अभियान चलाया गया | इस दौरान सीमा स्तंभ संख्या 248 से लगभग 03 किमी भारतीय सीमा में स्थित गांव हस्तिनापुर, थाना-तामुलपुर, जिला तामुलपुर (असम) में लकड़ी (गोमारी) लगभग-22.5 Cft. को जब्त किया गया | उपरोक्त जब्त लकड़ी को वन विभाग कुमारीकाटा को सुपुर्द कर दिया गया। 24वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, रंगिया भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा में अपने कर्तव्य के निर्वाहन हेतु निरंतर इस प्रकार के अभियान चला रही है। 24वीं वाहिनी एस.एस.बी रंगिया द्वारा स्थानीय नागरिकों के सहयोग से उनके साथ निरंतर बैठक कर उन्हें किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि या अवैध तस्करी के देखे जाने पर इसकी सूचना नजदीकी एस.एस.बी सीमा चौकी या वाहिनी मुख्यालय को सूचित करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    • Current
    • September 17, 2025
    • 9 views
    • 1 minute Read
    তামুলপুৰত ভাৰতীয় নাগৰিক সুৰক্ষা সংহিতাৰ অধীনত ১৬৩ ধাৰা জাৰি

    Telegram

    TelegramTweetতামুলপুৰত ভাৰতীয় নাগৰিক সুৰক্ষা সংহিতাৰ অধীনত ১৬৩ ধাৰা জাৰি   তামুলপুৰ, ১৭ ছেপ্টেম্বৰঃ   বিটিচি নিৰ্বাচন, ২০২৫ শৃংখলাৱদ্ধভাৱে সম্পন্ন হোৱাৰ বাবে তামুলপুৰ জিলাৰ জিলা দণ্ডাধীশ পংকজ চক্ৰৱৰ্তীয়ে ভাৰতীয় নাগৰিক সুৰক্ষা…

    • Current
    • September 17, 2025
    • 15 views
    • 1 minute Read
    Tamulpur: Dumper Trapped in Rising Waters of Kalanadi River

    Telegram

    TelegramTweetTamulpur: Dumper Trapped in Rising Waters of Kalanadi River   Tamulpur’s Kumarikata witnessed a dramatic incident when a dumper truck got stranded midstream in the Kalanadi river following a sudden…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *