24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रंगिया ने गांजे के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा*

  • Crime
  • June 17, 2025
  • 0 Comments
Telegram

*24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रंगिया ने गांजे के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा*

(कुमारीकाटा, दिनांक-17.06.2025)

 

24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रंगिया (असम) की सीमा चौकी गुआबारी द्वारा आसूचना के आधार पर दिनांक 16.06.2025 को पुलिस चौकी, गांधीबारी जिला-तामुलपुर के साथ मिलकर भारत-भूटान सीमा पर एक संयुक्त प्रचालन अभियान चलाया गया | इस दौरान सीमा स्तंभ संख्या 249 से लगभग 13 किमी दूर भारतीय सीमा में स्थित गांव लतिबारी, जिला-तामुलपुर, असम से 500 ग्राम गांजा व एक साइकिल के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया । व्यक्ति की पहचान नाम-सुनिल बासुमतरी पुत्र स्व. गखिया बासुमतरी, आयु-55 वर्ष, ग्राम-जरखोना, जिला-तामुलपुर, असम के रूप में की गयी।

उक्त व्यक्ति को पूछताछ के बाद गांजे व साइकिल के साथ पुलिस चौकी गाँधीबारी, जिला-तामुलपुर को सुपुर्द कर दिया गया। 24वीं बटालियन, सशस्त्र सीमा बल, रंगिया भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा में अपने कर्तव्य के निर्वाहन हेतु निरंतर इस प्रकार के अभियान चला रही है व स्थानीय नागरिकों के सहयोग से उनके साथ निरंतर बैठक कर उन्हें सीमा क्षेत्र में होने वाली किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि या अवैध तस्करी के देखे जाने पर इसकी सूचना नजदीकी एस.एस.बी सीमा चौकी या बटालियन मुख्यालय को सूचित करने हेतु प्रोत्साहित कर रही है।

  • Related Posts

    • Crime
    • June 17, 2025
    • 2 views
    • 1 minute Read
    Major Drug Bust by CGPD at Panbazar! 🚨

    Telegram

    TelegramTweet🚨 Major Drug Bust by CGPD at Panbazar! 🚨 A team from the City Guwahati Police Department (CGPD) attached to Panbazar Police Station conducted a successful raid at a suspected…

    তামুলপুৰত নামঘৰত দুৰ্বৃত্তৰ তাণ্ডৱ – ৰূপৰ অলংকাৰ উদ্ধাৱ 🕯️

    Telegram

    TelegramTweet🔴 তামুলপুৰত নামঘৰত দুৰ্বৃত্তৰ তাণ্ডৱ – ৰূপৰ অলংকাৰ উদ্ধাৱ 🕯️   তামুলপুৰ জিলাৰ দক্ষিণ তেতেলিগুৰি অঞ্চলত থকা এটা পবিত্ৰ নামঘৰত নিশা দুৰ্বৃত্তই সংঘটিত কৰিলে লাজলজীয়া ঘটনা।   🔸 নিশা নামঘৰত…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *