24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रंगिया ने हाथी के मोलर टूथ, मोरनी के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार*

  • Current
  • August 29, 2025
  • 0 Comments
Telegram

24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रंगिया ने हाथी के मोलर टूथ, मोरनी के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार*

(कुमारीकाटा, दिनांक-29.08.2025):

 

24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, रंगिया के मार्गदर्शन व निरीक्षक गैसी के नेतृत्व में सीमा चौकी बिमलानगर व वन विभाग बागरीखुटी के द्वारा भारत-भूटान सीमा पर एक संयुक्त अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान भारतीय सीमा में सुनिल दास नाम के एक व्यक्ति को संदिग्ध हाथी के मोलर टूथ (Molar Tooth) -01 नग, मोरनी (पीहेन)-01नग, धनुष-02 नग, तीर-03 नग, गुलेल-02 नग, भाला-02 नग, शिकार हेतु जाल-01 नग, के साथ गिरफ्तार किया गया व उक्त अभियान के उपरांत जब्त की गई वस्तु के साथ गिरफ्तार किये गए व्यक्ति को वन विभाग कुमारिकाटा को सौंप दिया गया ।

इस अभियान में बिमलानगर सीमा चौकी 24वीं बटालियन एसएसबी, रंगिया के सहायक उपनिरीक्षक एल. सूरज सिंग्हा, मुख्य आरक्षी (समान्य) हिमांग्शु कलिता, आरक्षी (सामान्य) पिंटु कुमार, गनेश कुमार तथा वन विभाग से लचित बरगोवारी(जी/डब्लू) व गोपाल भट्टराई (पिपि) आदि शामिल थे ।

24वीं बटालियन, सशस्त्र सीमा बल, रंगिया भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा के साथ साथ समाज एवं वन्य प्राणियों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर है । सशस्त्र सीमा बल स्थानीय नागरिकों के सहयोग से उनके साथ निरंतर बैठक कर उन्हें सीमा क्षेत्र में होने वाली अपराधिक गतिविधियों या अवैध तस्करी की सूचना नजदीकी एस.एस.बी. सीमा चौकी या बटालियन मुख्यालय को देने हेतु प्रोत्साहित कर रही है ।

  • Related Posts

    • Current
    • September 9, 2025
    • 2 views
    • 1 minute Read
    লতিবাৰীত ডি ভোটাৰৰ সমস্যাক লৈ বাঙালী যুৱ ছাত্ৰ ফেডাৰেছনৰ বুদ্ধিজীৱীৰ সতে বৈঠক : 

    Telegram

    TelegramTweetলতিবাৰীত ডি ভোটাৰৰ সমস্যাক লৈ বাঙালী যুৱ ছাত্ৰ ফেডাৰেছনৰ বুদ্ধিজীৱীৰ সতে বৈঠক :    তামুলপুৰ , ৯ ছেপ্টেম্বৰ :   আমি ঐতিহাসিক অসম চুক্তিক সন্মান কৰোঁ । অসম চুক্তিক মান্যতা…

    • Current
    • September 8, 2025
    • 12 views
    • 1 minute Read
    নাগ্ৰীজুলিত আছুৰ উদ্যোগত সুধাকণ্ঠ ডঃ ভূপেন হাজৰিকাৰ জন্ম শতবাৰ্ষিকী উদযাপন। 

    Telegram

    TelegramTweetনাগ্ৰীজুলিত আছুৰ উদ্যোগত সুধাকণ্ঠ ডঃ ভূপেন হাজৰিকাৰ জন্ম শতবাৰ্ষিকী উদযাপন।  ৮ ছেপ্টেম্বৰ-   সমগ্ৰ ৰাজ্যৰ লগতে তামুলপুৰ জিলাৰ অন্তৰ্গত নাগ্ৰীজুলি বজাৰ চৌহদত সদৌ অসম ছাত্ৰ সন্থাৰ আহ্বান মৰ্মে তামুলপুৰ জিলা…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *