24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रंगिया ने अवैध लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

  • Current
  • August 27, 2025
  • 0 Comments
Telegram

*24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल रंगिया ने अवैध लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार*

 

(कुमारीकाटा, दिनांक-27.08.2025):

 

 

24वीं बटालियन एसएसबी, रंगिया के मार्गदर्शन में ‘जी’ समवाय प्रभारी श्री सैयद अफसर, सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में एसएसबी सीमा चौकी गाईडन चौक द्वारा वन विभाग कुमारीकाटा के साथ मिलकर भारत-भूटान सीमा पर एक संयुक्त अभियान चलाया गया। । इस अभियान के दौरान भारतीय सीमा में 25 Cft अवैध लकड़ी व पिकअप वेन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियान के उपरांत, उक्त जब्त लकड़ी के साथ गिरफ्तार किये गये व्यक्ति को वन विभाग कुमारीकाटा को सौंप दिया गया ।

इस अभियान के दौरान 24वीं बटालियन की समवाय गाईडन चौक के सहायक उपनिरीक्षक रमेश रविदास, आरक्षी समान्य धर्म सिंह रेदिया, करूण कुमार सिंगहा, आशुतोश सिंह केशवा व वन विभाग कुमारीकाटा की ओर से श्री राजन क्षेत्री व श्री सनसुमा बोरो आदि शामिल थे ।

24वीं बटालियन, सशस्त्र सीमा बल, रंगिया भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा में अपने कर्तव्य के निर्वाहन हेतु निरंतर इस प्रकार के अभियान चला रही है व स्थानीय नागरिकों के सहयोग से उनके साथ निरंतर बैठक कर उन्हें सीमा क्षेत्र में होने वाली किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि या अवैध तस्करी के देखे जाने पर इसकी सूचना नजदीकी एस.एस.बी सीमा चौकी या बटालियन मुख्यालय को सूचित करने हेतु प्रोत्साहित कर रही है।

  • Related Posts

    • Current
    • September 9, 2025
    • 2 views
    • 1 minute Read
    লতিবাৰীত ডি ভোটাৰৰ সমস্যাক লৈ বাঙালী যুৱ ছাত্ৰ ফেডাৰেছনৰ বুদ্ধিজীৱীৰ সতে বৈঠক : 

    Telegram

    TelegramTweetলতিবাৰীত ডি ভোটাৰৰ সমস্যাক লৈ বাঙালী যুৱ ছাত্ৰ ফেডাৰেছনৰ বুদ্ধিজীৱীৰ সতে বৈঠক :    তামুলপুৰ , ৯ ছেপ্টেম্বৰ :   আমি ঐতিহাসিক অসম চুক্তিক সন্মান কৰোঁ । অসম চুক্তিক মান্যতা…

    • Current
    • September 8, 2025
    • 12 views
    • 1 minute Read
    নাগ্ৰীজুলিত আছুৰ উদ্যোগত সুধাকণ্ঠ ডঃ ভূপেন হাজৰিকাৰ জন্ম শতবাৰ্ষিকী উদযাপন। 

    Telegram

    TelegramTweetনাগ্ৰীজুলিত আছুৰ উদ্যোগত সুধাকণ্ঠ ডঃ ভূপেন হাজৰিকাৰ জন্ম শতবাৰ্ষিকী উদযাপন।  ৮ ছেপ্টেম্বৰ-   সমগ্ৰ ৰাজ্যৰ লগতে তামুলপুৰ জিলাৰ অন্তৰ্গত নাগ্ৰীজুলি বজাৰ চৌহদত সদৌ অসম ছাত্ৰ সন্থাৰ আহ্বান মৰ্মে তামুলপুৰ জিলা…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *