11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 24वी बटालियन एसएसबी रंगिया द्वारा योगाभ्यास का आयोजन:।    

Telegram

11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 24वी बटालियन एसएसबी रंगिया द्वारा योगाभ्यास का आयोजन:।

   

 

(रंगिया दिनाकं 21.06.2025):

 

11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर श्री एच.के.गुप्ता, कमांडेंट, 24वी बटालियन सशस्त्र सीमा बल रंगिया (असम) के नेतृत्व में बटालियन मुख्यालय रंगिया एवं सीमा चौकियों में योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमे श्री एच.के.गुप्ता, कमांडेट, अन्य अधिकारीगण एवं वाहिनी के बल कार्मिको ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।

इस दौरान श्री एच.के.गुप्ता, कमांडेट द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा कि योग स्वस्थ्य जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है । योग को हम छोटे से छोटे स्थानों पर कर सकते है, इससे न केवल हमारे शरीर को लाभ होता है अपितु हमारे मन को भी शांति का अनुभव होता है । योग से मोटापा एवं शरीर में होने वाली विभिन्न बीमारियों को भी ख़त्म किया जा सकता है । योग हमारे शरीर को स्वस्थ्य बनाता है इससे हमें भरपूर ऊर्जा का अनुभव होता है ।

साथ ही, अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संदीक्षा परिवार, 24वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, रंगिया की अध्यक्षा श्रीमती संजना गुप्ता के साथ संपूर्ण संदीक्षा परिवार के सदस्य भी इस योग शिविर का हिस्सा बने । इस दौरान श्रीमती संजना गुप्ता, संदीक्षा अध्यक्षा के द्वारा सभी संदीक्षा परिवार के सदस्यों को योग से होने वाले लाभों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी व सभी को योग के लिए जागरूक किया।

इसी श्रृंखला में भारत-भूटान सीमा पर स्थापित बटालियन की समस्त सीमा चौकियों के कार्मिकों द्वारा भी स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों व सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया गया व योग से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई ।

इस आयोजन में बटालियन के सभी अधिकारियों, बल कार्मिकों, परिवारजनों, सीमावर्ती विद्यार्थी व ग्रामीणों ने बहुत जोश और उत्साह से भाग लिया एवं अपने जीवन में योग को निरंतर करते रहने का संकल्प लिया ।

  • Related Posts

    আধাৰ নাগৰিকত্বৰ প্ৰমাণ নহয়, তথাপিও পৰিচয় আৰু বাসস্থানৰ বৈধ নথি

    Telegram

    TelegramTweetআধাৰ নাগৰিকত্বৰ প্ৰমাণ নহয়, তথাপিও পৰিচয় আৰু বাসস্থানৰ বৈধ নথি   নতুন দিল্লীঃ আধাৰ কাৰ্ডক নাগৰিকত্বৰ প্ৰমাণ হিচাপে গণ্য কৰিব নোৱাৰি বুলি পুনৰ একেবাৰে স্পষ্ট কৰিছে কেন্দ্ৰীয় চৰকাৰে। যদিও নাগৰিকত্বৰ…

    • Current
    • September 15, 2025
    • 5 views
    • 1 minute Read
    মৰাণত CAA আৰু প্ৰৱজন-বিদেশী আইন ২০২৫ ৰ বিৰুদ্ধে অসমীয়া যুৱ মঞ্চৰ তীব্ৰ প্ৰতিবাদ

    Telegram

    TelegramTweetমৰাণত CAA আৰু প্ৰৱজন-বিদেশী আইন ২০২৫ ৰ বিৰুদ্ধে অসমীয়া যুৱ মঞ্চৰ তীব্ৰ প্ৰতিবাদ   ডিব্ৰুগড়, ১৫ ছেপ্টেম্বৰঃ নাগৰিকত্ব সংশোধনী আইন (CAA) তথা চমুকৈ কা আৰু গৃহ মন্ত্ৰালয়ে প্ৰণয়ন কৰা প্ৰৱজন…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *