भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत 24वीं वाहिनी रंगिया ने चलाया स्वच्छता अभियान*

Telegram

*भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत 24वीं वाहिनी रंगिया ने चलाया स्वच्छता अभियान*

 

(रंगिया, 09.06.2025):

 

भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत श्री एच.के. गुप्ता, कमांडेंट, 24वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रंगिया, असम के मार्ग दर्शन में सीमा चौकी गुआबारी के बल कार्मिको द्वारा दिनांक 08.06.2025 को स्वच्छता अभियान’ चलाया गया। इस दौरान बल कर्मियो द्वारा स्थानीय नागिरकों के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थानों, कैंपस क्षेत्र , स्थानीय बाजार, इत्यादि में साफ-सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में अवगत कराया। स्वच्छता हमारे जीवन काल में अत्यधिक महत्वपूर्ण है, वर्तमान में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के कारण अनेक प्रकार के कीटाणु, मच्छर व विषैले जीव उत्पन्न हो रहे है जोकि मानवीय जीवन के लिए अत्याधिक हानिकारक है । यदि स्वच्छता पर हमने अभी से अपना ध्यान केंद्रित नहीं किया तो यह हमारे भविष्य के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। भारत सरकार द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के अनेक जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है। 24वीं वाहिनी एसएसबी रंगिया भी इस विषय पर समय-समय पर सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करके अपने कर्त्तव्य को ईमानदारी और निष्ठापूर्ण से पालन कर रहा है एवं भविष्य में वाहिनी द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम व जागरूकता अभियान चलाये जाते रहेंगे ।

  • Related Posts

    • Current
    • June 15, 2025
    • 5 views
    • 1 minute Read
    তামুলপুৰ শাখা সাহিত্য সভাৰ নৱ নিৰ্মিত ভৱন উদ্বোধন।

    Telegram

    TelegramTweetতামুলপুৰ শাখা সাহিত্য সভাৰ নৱ নিৰ্মিত ভৱন উদ্বোধন।   তামুলপুৰ, ১৫ জুন   তামুলপুৰ শাখা সাহিত্য সভাৰ নৱ নিৰ্মিত ভৱনটো আজি এক মাংগলিক পৰিৱেশৰ মাজেৰে আনুষ্ঠানিকভাৱে শুভ উদ্বোধন কৰা হয়।…

    • Current
    • June 15, 2025
    • 4 views
    • 1 minute Read
    ১৫সংখ্যক দক্ষিণ এছিয়ান বডি বিল্ডিং চেম্পিয়নশ্বিপত ভাৰতৰ য়াজিক হিলাঙে স্বৰ্ণ পদক জয় কৰে 🇮🇳🥇

    Telegram

    TelegramTweet১৫সংখ্যক দক্ষিণ এছিয়ান বডি বিল্ডিং চেম্পিয়নশ্বিপত ভাৰতৰ য়াজিক হিলাঙে স্বৰ্ণ পদক জয় কৰে 🇮🇳🥇   ভূটানৰ থিম্ফুত অনুষ্ঠিত ১৫সংখ্যক South Asian Bodybuilding and Physique Sports Championship-ত ভাৰতৰ গৌৰৱ বৃদ্ধি কৰে…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *